शरीर पर काले तिल बताते है आपके गुप्त राज़ Mole on body says something हर व्यक्ति के शरीर के किसी न किसी अंग पर तिल जरूर होती है। यह हमारे शरीर पर जन्मजात भी हो सकता है। किसी के गालों पर होने के कारण यह चेहरे की खूबसूरती भी बढ़ाते हैं। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि यह तिल आपका भाग्य और चरित्र भी बताता है। शरीर के अंगों पर तिल का ज्योतिषीय आधार पर कोई न कोई महत्व जरूर होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि हमारे शरीर पर पाए गए यह निशान हमारे भविष्य और चरित्र के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। इसे हम तिल, मस्सा एवं लाल मस्सा के नाम से जानते हैं। आइए जानते हैं आपके शरीर के किस अंग का तिल क्या कहता है। गालों पर तिल यह तिल बुरी नजर से तो बचाता है। चेहरे के दाहिने तरफ तिल है, तो इसे शुभ माना गया है और बायीं तरफ का तिल थोड़ा परेशानियां देता है। माथे पर हो तिल तो मिलता है टेंशन माथे के बांयी तरफ का तिल जीवन में कष्ट और परेशानी देता है। दाहनी ओर हो तो यह सुख, खुशी और समृद्धि देने वाला होता है। भौहों के बीच हो तिल तो शुभ भौहों के ठीक बीच में तिल काफी शुभ माना गया है। ऐसे व्यक्तियों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। धन भी काफी मिलता रहता है। नाक का तिल मतलब आप हैं झगड़ालू नाक का तिल बताता है कि आप बेहद झगड़ालू हैं। ऐसे लोगों को कम मेहनत कर ज्यादा फायदा भी मिलता है। ऐसी महिलाएं भाग्यशाली होती है। नाक की दायीं ओर तिल वाली महिलाएं हमेशा शांत और एकांत पसंद होती हैं। ठोडी का तिल मतलब पैसा ही पैसा ठोडी पर तिल बताता है कि ऐसी महिलाएं धनवान होती हैं। इन्हें कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होती है। हाथों या ऊंगलियों में हो तिल तो अनामिका अंगुली पर तिल को देखकर आप यह पता लगा सकते हैं कि कभी धन और यश की कमी नहीं हो सकती। सबसे छोटी अंगुली पर तिल हो तो वह यशस्वी होता है, लेकिन हमेशा अशांत रहती हैं। इसके अलावा हथेली के बीच में यदि तिल हो तो व्यक्ति भाग्यवान होता है, उसे धन की कमी महसूस नहीं होती है। benifits of mole on body, meaning of mole on body, black mole,
Comments (0)